पटना ग्रामीण: मालसलामी थाने की पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, 13 मोबाइल बरामद
पटना सिटी के मालसलामी थाने की पुलिस ने पटना सिटी से मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 13 मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। वहीं गिरोह के अन्य सदस्य मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। इन सभी चोरों ने रामनवमी के मौके पर महावीर स्थान के आसपास से कई लोगों के मोबाइल चुराए थे।