पटना ग्रामीण: पटना के विभिन्न क्षेत्रों में ALTF पटना एवं मालसलामी थाने की पुलिस ने की छापेमारी, 302 लीटर देसी शराब बरामद
मद्यनिषेध को प्रभावी बनाने के लिए पटना पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। पुलिस के द्वारा लगातार कई जगहों पर छापेमारी भी की जा रही है। वहीं इसी क्रम में गुरुवार को ALTF पटना एवं मालसलामी थाने की संयुक्त टीम के द्वारा कई जगहों पर छापेमारी की गई। यह छापेमारी अवैध शराब के विरुद्ध की गई। छापेमारी के दौरान कुल 302 लीटर देसी शराब भी बरामद किए गए।