पटना ग्रामीण: सिन्हा लाइब्रेरी रोड के गोलंबर पर एक युवक को कार ने कुचला, युवक गंभीर रूप से घायल
कोतवाली थाना क्षेत्र के सिन्हा लाइब्रेरी रोड के गोलंबर पर एक युवक को कार ने कुचल दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान पियूष के रूप में हुई है जो खेमनीचक बेईमान टोला का रहने वाला है। घायल युवक दुकान से दवा लेकर दूसरे दुकानों को डिलीवर करने जा रहा था इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उसे कुचल दिया।