पटना ग्रामीण: चिराग की मां को गाली देने वाले वीडियो पर बोले डिप्टी CM विजय सिन्हा : जंगलराज लाने वाले लोग अब गुंडई की भाषा बोल रहे हैं
जमुई में चुनावी सभा के दौरान तेजस्वी की मौजूदगी में आरजेडी नेताओं ने लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को मां की गाली दे दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरे मामले पर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि जंगलराज लाने वाले गुंडई की भाषा बोल रहे हैं।