बरेली: प्रेम नगर थाना क्षेत्र के अशरफ खां छावनी में दबंगों ने महिला को पीट पीट कर किया घायल
प्रेम नगर थाना क्षेत्र के अशरफ खां छावनी में दबंग एक महिला को जमकर पीटा है। मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द हिरासत में लेकर कार्रवाई की जाएगी।