बरेली: सीबीगंज थाना क्षेत्र के चंद्रपुर जोगियान में दबंगों ने युवक को जमकर पीटा
सीबीगंज थाना क्षेत्र के चंद्रपुर जोगियान में दबंगों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल भेजा है।और कार्रवाई शुरू कर दि है।