बरेली: राजश्री मेडिकल कॉलेज के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत
फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के राजश्री मेडिकल कॉलेज के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दि है। पुलिस ने टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दि है।