जोकीहाट: पूर्व मंत्री सह जोकीहाट विधायक शाहनवाज़ आलम ने विभिन्न पंचायतों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए
Jokihat, Araria | Jan 25, 2025 शनिवार को दिन के 11 बजे जोकीहाट के सिसौना स्थित पूर्व मंत्री सह जोकीहाट विधायक शाहनवाज़ के निज आवास में आमजनों की समस्याओं का समाधान हेतू जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे और पूर्व पूर्व मंत्री से समस्या के निदान की गुहार लगाई।