जोकीहाट: बौरिया चौक के समीप चीनी लदे ट्रक में लगी आग, चालक बाल-बाल बचा
Jokihat, Araria | Jan 21, 2025 जोकीहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बौरिया चौक के समीप राजस्थान से पश्चिम बंगाल जा रह एक चीनी लदा ट्रक में मंगलवार को सुबह अचानक आग लग गई। ट्रक में आग लगते ही चालक व सह चालक कूदकर जान बचाने में कामयाब रहा है। बताया जा रहा है कि ट्रक के इंजन से आग लगी है। ग्रामीणों की सूचना पर अग्निशमन दल ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।