जोकीहाट: महलगांव थाना पुलिस ने चंद्रशेखर बांध के पास अवैध खनन कर रहे दो ट्रैक्टर को किया ज़ब्त
Jokihat, Araria | Jan 23, 2025 महलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मोंगरा घाट के निकट चंद्रशेखर बाँध के समीप अवैध खनन कर रहे दो ट्रैक्टर को महलगांव थाना पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया है। जिसमे मिट्टी लदा एक ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर थाना ले आयी। जबकि दूसरा ट्रैक्टर को चैनपुर कब्रिस्तान के समीप सड़क पर मिट्टी अनलोड कर रहा था।उसको भी पुलिस अपने कब्जे में लेकर थाना लेकर आ रही थी।