जोकीहाट: घोरमारा गांव के वार्ड संख्या 02 में लगे ट्रांसफार्मर से तेल की हुई चोरी, अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Jokihat, Araria | Jan 21, 2025 महलगांव क्षेत्र में ट्रासफार्मर से तेल चोरी की घटना चरम पर है। ट्रांफार्मर से तेल की बढ़ते चोरी की घटना को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों में चिंता बढ़ी हुई है। महलगांव थाना क्षेत्र के प्रसादपुर डुमरिया पंचायत के घोरमारा गांव वार्ड संख्या 02 में लगाए गए ट्रांफार्मर से अज्ञात चोरों ने तेल चोरी करने की घटना को अंजाम दिया।