जोकीहाट: जोकीहाट के हाईस्कूल मैदान में आयोजित कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा- तालिम के बगैर जिंदगी अधूरी
Jokihat, Araria | Jan 23, 2025 जोकीहाट हाईस्कूल मैदान में आयोजित एक दिवसीय तहफ्फुज शरियत कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए जोकीहाट विधायक शाहनवाज़ आलम ने कहा कि तालिम के बगैर जिंदगी अधूरी है। उन्होंने कहा कि आने वाले भविष्य को उज्जवल बनाने हेतु अपनी बेटी व बेटा को शिक्षा हासिल जरूर करवाएं।कहा कि एक सुंदर समाज का निर्माण तभी हो सकता है जब आप तालिम पर फोकस करेंगे।