चरखारी: चरखारी के आई किड्स प्ले के 'बम्पर एनुअल फंक्शन' में उमड़ा सैलाब, बी.एस.ए. महोबा ने किया शुभारम्भ
चरखारी के आई किड्स इण्टरनेशनल के एनुअल फंक्शन ने भीड़ का बम्पर रिकार्ड कायम किया है। जहां हजारों की संख्या में बच्चे,अभिभावक,स्थानीय गणमान्य लोग इस आलीशान कार्यक्रम का गवाह बने तथा विद्यालय के बच्चों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति ने सभी का दिल मोह लिया।एनुअल फंक्शन का शुभारम्भ शुक्रवार समय तकरीबन 2 बजे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोबा महेश प्रसाद शर्मा ने किया।