Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image
image
image

बिहार के खगड़िया में पकड़े गए फर्जी IAS के पास से जो कुछ मिला, उसपर यकीन कर पाना कठिन है। खगड़िया से हमारे एक सूत्र ने बताया इस फर्जी IAS का नाम मनीष गुप्ता है। इसके पास से टेस्ला की एक ड्राइवरलेस कार और डायकोर सफारी कार मिली। पूरे देश में सिर्फ 250 ही ड्राइवरलेस कार है। खरीदने के लिए सरकार की अनुमति चाहिए होती है। मनीष बाबू साहेब आलीशान बंगले में रहता था। तमाम और प्रॉपर्टी खरीद रखी थी। घर में ही एक बार बना रखा था, उसमें विदेशी शराब ही रखता था। 31 लीटर शराब मिली है, एक बोतल की कीमत 1 लाख रुपए से अधिक है। 5 आईफोन मिले। 20 क्रेडिट कार्ड, 4 चेकबुक व 8 एटीएम कार्ड मिले। खगड़िया के एसपी भानु प्रताप सिंह का कहना है- मनीष खुद को IAS बताकर बिहार में ही अलग-अलग जिलों में ठगी करता था। गाड़ी पर गर्वनमेंट ऑफ इंडिया व IAS लिखवा रखा था। साढ़े 7 घंटे की जांच में पता चला कि मनीष के पास करीब 100 करोड़ की संपत्ति है। 10 सालों से ठगी कर रहा। घर के चारों तरफ करीब 100 CCTV कैमरा लगवा रखा था। 6 भाइयों में सबसे छोटा है। शादी नहीं की। बाकी के जो 5 भाई हैं सभी अच्छी नौकरी में हैं, एक तो दिल्ली में प्रोफेसर हैं, एक कनाडा में है।

Purnea East, Purnia | Aug 14, 2026

MORE NEWS

No related stories for this location.