हायाघाट: हायाघाट थाना क्षेत्र में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार आरोपी बिलटु मंडल गिरफ्तार
हायाघाट थाना क्षेत्र में पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW (नॉन-बेलेबल वारंट) के आधार पर लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी बिलटु मंडल को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी बिलटु मंडल, स्वर्गीय कैलू मंडल के पुत्र हैं और खंगरैठा गांव, थाना हायाघाट, जिला दरभंगा के निवासी बताए जाते हैं।