खेरागढ़: रंधीरपुरा में मासूम की हत्या से सनसनी, शव बांध के पास मिला
बसई जगनेर क्षेत्र के रंधीरपुरा गांव में एक मासूम बच्चे की बेरहमी से हत्या से सनसनी फैल गई। छोटू उर्फ धन्ना शुक्रवार दोपहर 12 बजे से लापता था, जिसका शव शाम को सोनीखेड़ा बांध के पास मिला। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर प्रदर्शन कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर कई संदिग्धों से पूछताछ की है। गांव में तनाव की