अनूपपुर: जिला अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत
कोतमा के वार्ड क्रमांक 17 निवासी 23 वर्षीय सुनीता बैगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार बुधवार रात करीब 10 बजे बाथरूम में चक्कर आने से वह गिर गई थी। हालत बिगड़ने पर उसे कोतमा सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल अनूपपुर रेफर किया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में उसकी मौत हो गई।