इटारसी: केसला थाना क्षेत्र: 50 वर्षीय अधेड़ ने 11 वर्षीय बालिका से घर में घुसकर की छेड़छाड़, पास्को एक्ट में मामला दर्ज
केसला थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 साल की मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला रविबार को दोपहर करीब 12 बजे सामने आया है। पुलिस के मुताबिक 8 मई की शाम 50 वर्षीय पड़ोसी ने घर में बच्चियों को अकेला पाकर उनके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है ।