खींवसर: खींवसर में विश्व हिंदू परिषद ने विजयादशमी से पूर्व शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया
नागौर जिले के खींवसर में शुक्रवार को विजयादशमी से पूर्व संध्या विश्व हिंदू परिषद की और से शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों व स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में विजयादशमी से पूर्व संध्या शस्त्रों की पूजा अर्चना की।