कानपुर: कानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर परशुराम वाटिका में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आज देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहें है, ऐसे में आज कानपुर में भी कई स्थानों पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए, इस दौरान वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री उच्च शिक्षा योगेंद्र उपाध्याय ने शिरकत की, मंत्री के साथ कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी, महापौर प्रमिला पाण्डेय, मौजूद रही।