कानपुर: फर्जी दरोगा बनाकर धोखाधड़ी करने वाला व्यक्ति कल्यानपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार
कल्याणपुर पुलिस टीम ने फर्जी दरोगा बनाकर रौब गाँठ कर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। और उसके पास से तीन जोड़ी वर्दी पिकअप वह अन्य सामान भी बरामद किया है। आरोपी दारोगा बनाकर लोगों पर रौब गाँठ कर पैसे ऐठटा था।पुलिस ने आरोपी को सीटीएस बस्ती बिठूर से गिरफ्तार किया है।