जायल: फरडोद के निकट सड़क किनारे खड़े युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हादसे में युवक की मौत
Jayal, Nagaur | Nov 8, 2024 जायल के फरडोद गांव के निकट गुरुवार को अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे एक युवक को टक्कर मार दी। हादसे में सुजानगढ़ निवासी शहाबुद्दीन तेली की मौत हो गई। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही रोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागौर जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।