जायल: जायल और आसपास के क्षेत्रों में कल विद्युत आपूर्ति सुबह 7 बजे से 10 बजे तक रहेगी बंद
Jayal, Nagaur | Nov 7, 2024 जायल सहित आसपास के क्षेत्रों में कल गुरुवार को विद्युत आपूर्ति सुबह सात बजे से दस बजे तक बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने आज बुधवार को नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया कि गुरुवार को जायल जीएसएस पर आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते जायल, गुजरियावास, खिंयाला, राजोद, दुगस्ताऊ, जाखन, धारणा सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुबह सात बजे से दस बजे तक बंद रहेगी।