चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ जिले में ग्राम रथ अभियान बना जनविश्वास का मजबूत माध्यम
चित्तौड़गढ़ जिले में राजस्थान सरकार का ग्राम रथ अभियान जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। अभियान के तहत पांचों विधानसभा क्षेत्रों में एलईडी वैन, कलाजत्था और संध्या चौपालों के जरिए ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला परिषद सीईओ विनय पाठक ने बताया कि किसानों को कृषि से जुड़ी जानकारी दी गई।