मनोहरथाना: जावर पुलिस ने लोधा समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के साथ मारपीट मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
जावर के मुक्तिधाम परिसर में तीन दिन पहले हुई भूतेश्वर महादेव समिति की बैठक के दौरान विवाद हो गया। विवाद लोधा समाज राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन लोधा से मारपीट और जान से मारने की धमकी तक जा पहुँचा, रिपोर्ट कै आधार पर बाद पुलिस ने सादला निवासी प्रेमबिहारी लोधा व राम बिलास लोधा को गिरफ्तार किया । पुलिस द्वारा आगे का अनुसंधान जारी।