धनौरा: गजरौला क्षेत्र के मोहल्ला अतरपुरा में पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
गजरौला थाना क्षेत्र के मोहल्ला अतरपुरा में पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भिजवाया। रविवार देर रात लगभग 2,30 पर मोहल्ला अतरपुरा निवासी शौकीन पाल के पुत्र अमित ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भिजवा दिया।