ओरमांझी: बरियातू स्थित पैनासिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
बरियातू स्थित पैनासिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में बुधवार दोपहर करीब दो बजे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान 50 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया। बता दें कि रक्तदान शिविर की शुरुआत पैनासिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ अरविंद चरण मंगल और डॉ प्रशांत कुमार ने रक्तदान करके की।