झांसी: अंबाबाई पावर हाउस पर पथराव, बिजली आपूर्ति बाधित होने पर अज्ञात युवकों ने किया हंगामा, केस दर्ज
Jhansi, Jhansi | Aug 18, 2026 झांसी के अंबाबाई क्षेत्र स्थित पावर हाउस पर बिजली आपूर्ति बाधित होने से नाराज अज्ञात युवकों द्वारा हंगामा और पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बिजली कटौती से नाराज कुछ युवक पावर हाउस पहुंचे और वहां जमकर हंगामा किया। आरोप है कि इसी दौरान पावर हाउस परिसर पर पथराव भी किया गया, जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।