घोड़ाडोंगरी: सारणी के वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरदार विष्णु सिंह वी महाविद्यालय में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की तैयारी
गुरुवार दोपहर 12 बजे सारणी स्थित वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरदार विष्णु सिंह वी महाविद्यालय में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मुख्य समारोह को लेकर लगातार रिहर्सल की जा रही है।रिहर्सल के दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अभ्यास किया जा रहा है।