घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके ने भैंसदेही सड़क हादसे पर दुख जताया, घायल बच्चों के स्वस्थ होने की कामना की
घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके ने गहरा दुख व्यक्त किया है। विधायक ने इस दर्दनाक घटना पर शोक जताते हुए घायल बच्चों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। दरअसल, भैंसदेही के गुड़गांव रोड पर तेज रफ्तार तूफान जीप ने स्कूल बस को जोरदार टक्कर मार दी थी। इस हादसे में 14 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।