घोड़ाडोंगरी: संगठन की मजबूती प्राथमिकता: घोड़ाडोंगरी के बाचा गांव में भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार का प्रवास
बुधवार को दोपहर 3 बजे भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार पाढर मंडल के अंतर्गत आने वाले आदर्श ग्राम बाचा पहुंचे। उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।प्रवास के दौरान जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार ने SIR के निमित्त बूथ अध्यक्षों एवं BLA (बूथ लेवल एजेंट्स) की एक महत्वपूर्ण बैठक ली