घोड़ाडोंगरी: सारणी: बाबा मठारदेव मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, प्रशासन अलर्ट, भक्तों में दिखा उत्साह
सारणी में इन दिनों आयोजित हो रहे बाबा मठारदेव मेला के दौरान मंदिर में दर्शन करने वाले भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। सुबह से देर रात तक बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। भक्तगण दूर-दूर के क्षेत्रों से बाबा मठारदेव के दर्शन हेतु सारणी पहुंच रहे हैं। मेले के दौरान लगातार बढ़ रही भीड़ के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी देखी गई