कोलायत: श्रीकोलायत क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माधोगढ़ में अध्यापकों की भारी कमी को लेकर हुई तालाबंदी
श्रीकोलायत क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माधोगढ़ में अध्यापकों की भारी कमी को लेकर बुधवार को ग्रामीणों और विद्यार्थियों का आक्रोश फूट पड़ा। स्कूल में पर्याप्त स्टाफ की मांग को लेकर ग्रामीणों ने विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया।ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में करीब 250 विद्यार्थी अध्ययनरत है