असरगंज: 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्मी बाबा को असरगंज थाना पुलिस ने महर्षि मेंही मंदिर असरगंज से किया गिरफ्तार
भागलपुर जिले के मसुदनपुर थाना पुलिस ने असरगंज पुलिस के सहयोग से 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी साधु को असरगंज थाना क्षेत्र के महर्षि मेंही मंदिर असरगंज से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी 45 वर्षीय धर्मानंद बाबा को मसुदनपुर थाना पुलिस अपने साथ ले गई।