हिमाचल में इको-टूरिज्म का बड़ा प्लान! 50 नई साइट्स होंगी विकसित, स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार |
Kangra Express
धर्मशाला : 05 से 07 सितंबर तक तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हिमाचल में इको-टूरिज्म की मौजूदा गतिविधियों के विस्तार और नई इको-टूरिज्म साइट्स विकसित करने पर मंथन होगा।
इको-टूरिज्म सोसायटी के CEO एवं IFS अधिकारी के. थिरुमल के अनुसार, प्रदेश में अभी तक 17 इको-टूरिज्म साइट्स आवंटित की जा चुकी हैं, जबकि 9 और साइट्स को अंतिम रूप देकर सरकार की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
आने वाले समय में हिमाचल में करीब 50 इको-टूरिज्म साइट्स विकसित करने की योजना है। खास बात यह है कि इन साइट्स पर लगभग 80% रोजगार स्थानीय लोगों को देने की योजना है। ट्रैकिंग रूट्स पर स्थानीय युवाओं को नेचर गाइड के रूप में भी जोड़ा जाएगा।
🌿 प्रकृति संरक्षण के साथ पर्यटन और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में हिमाचल का बड़ा कदम।
Kangra, Kangra | Sep 5, 2026