🚨 हरदोई: गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, पति-पत्नी समेत तीन की दर्दनाक मौत, एक मासूम गंभीर घायल!
📍 हरदोई, उत्तर प्रदेश।
गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सांडी थाना क्षेत्र के अंटवा-सिसला गांव के पास किलोमीटर संख्या 317 पर एक तेज रफ्तार XUV-300 कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई।
जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज निवासी सौरभ उपाध्याय (35) अपनी पत्नी मेनका उपाध्याय (34) और दो बच्चों के साथ नोएडा से प्रयागराज जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
हादसे में पति सौरभ और पत्नी मेनका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान एक बच्चे ने भी दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर किया गया है।
एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
💔 एक पल की दुर्घटना ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं।
🙏 ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और घायल मासूम को जल्द स्वस्थ करें।
City News 24 Live
जज्बा सच दिखाने का
खबरों से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहें।
बहुजन मीडिया को मजबूत करने के लिए Like ❤️ Share 🔄 Follow और Comment जरूर करें।
#Hardoi #GangaExpressway #RoadAccident #सड़क_हादसा #CityNews24Live #हरदोई_न्यूज़
Hardoi, Hardoi | Nov 12, 2026