सनातन धर्म के भारतीय संस्कृति की सभ्यता व परम्परा में भगवान भास्कर के लोक आस्था का महानतम् पर्व सूर्य षष्ठी व्रत (डाला छठ) के पूर्व संध्या पर दिनांक 13 नवम्बर 2026 को पुनः 26 वें वर्ष समाजसेवी संगठन जनता फ्रन्ट बलिया उ०प्र के तत्वावधान में शहर के कदम चौराहा स्थित संगठन के कार्यालय पर 551 जरूरतमंद व आर्थिक रूप से कमजोर माताओं व बहनों के बीच साड़ी, नारियल, फल व अन्य पूजन सामग्री का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य आदरणीया श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव जी, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद, बलिया के अध्यक्ष परम श्रद्धेय श्री सन्त कुमार गुप्ता (मिठाई लाल) जी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि आदरणीय श्री बरमेश्वर प्रधान जी, योगेन्द्र नाथ आई टी आई के प्रबंधक आदरणीय श्री अजीत मिश्रा जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रसाद वितरण किया। अतिथियों ने ऐसे पुनीत कार्यों के लिए जनता फ्रन्ट की बहुत सराहना की। संगठन के अध्यक्ष एवं सतनीसराय के लोकप्रिय सभासद ददन यादव ने कहा कि जरूरतमंद नर-नारी की सेवा ही नारायण सेवा है।
जनता फ्रन्ट के महामंत्री राजेश कुमार द्विवेदी (राजेश्वर) ने कहा कि यह पुनीत कार्य विगत् 26 वर्षों से अनवरत् चल रहा है। श्री द्विवेदी ने कहा कि यह दैविक, वैदिक, धार्मिक व सामाजिक कार्य है, सामर्थ्यवान लोगों को इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर राष्ट्र रक्षक बनने का गौरव हासिल करना चाहिए।
जनता फ्रन्ट के प्रवक्ता श्री अम्बादत्त पाण्डेय ने सभी अतिथियों व मातृ शक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस सभा को भाजपा के वरिष्ठ नेता आदरणीय सियाराम यादव जी, जन अधिकार मंच के अध्यक्ष श्री अतुल सिंह जी, पूर्व सभासद बुचिया देवी जी, अमृतपाली के पूर्व प्रधान आदरणीय श्री प्रेम शंकर चौरसिया जी, अभय नारायण सिंह जी प्रधानाचार्य, जनता फ्रन्ट के नगर अध्यक्ष नागेश्वर बाबू जी, राघवेंद्र सिंह जी, श्रीनिवास यादव जी ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर आनन्द मोहन गुप्ता, सुनील पाण्डेय, राजेन्द्र सिंह, चन्दन सिंह, ओमप्रकाश पटेल, रविशंकर पाण्डेय, राजेश सिंह, वीरजीत यादव, मन्जू शर्मा, बिन्दु देवी, आशा देवी, राजकुमारी देवी, पानमती देवी सहित पाँच सैंकड़ा से अधिक माताएं बहनें उपस्थित थीं।
Ballia, Ballia | Nov 13, 2026