कायमगंज: नवाबगंज नगर पंचायत कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन स्वराजगुट ने धरना प्रदर्शन किया, 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
नवाबगंज नगर पंचायत कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया इसके बाद नारेबाजी की गई। और 6 सूत्रीय ज्ञापन अधिशासी अधिकारी को मुख्यमंत्री के लिए सौपा गया। जिलाध्यक्ष ने बताया नगर में कई विकास कार्य लंबित हैं।नाली निर्माण तालाबों की सफाई नहीं हो रही है। ज्ञापन में समस्याओं का तीन माह के अंदर समाधान की मांग की गई है।