छोटी सरवन: छोटी सरवन आवासीय स्कूल में शराबी पड़ोसी ने प्रधानाचार्य से की मारपीट, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
छोटी सरवन कस्बे में स्थित विद्या निकेतन आवासीय स्कूल के प्रधानाचार्य के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। स्कूल के पास ही रहने वाला एक शराबी पड़ोसी पिछले दो दिनों से स्कूल परिसर आरोपी ने विवाद बढ़ाते हुए प्रधानाचार्य कालूराम पुत्र हुकिया,निवासी फेपर के साथ गंभीर मारपीट कर दी, जिससे उनके गुप्तांग पर चोट आई है। उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है।