बुहाना: सिंघाना नगरपालिका में साधारण सभा की हुई बैठक, सर्व सहमति से 11.11 करोड़ का बजट किया पास
सिंघाना नगरपालिका में गुरुवार को साधारण सभा की बैठक का आयोजन किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 11.11 करोड़ रुपए का बजट पारित किया गया। बैठक में ईओ सुरेश कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह भी मौजूद रहे।