पटना ग्रामीण: गांधी मैदान में शपथ ग्रहण की तैयारी जारी, पीएम नरेंद्र मोदी भी हो सकते हैं शामिल
17 से 20 नवंबर तक आम लोगों के लिए गांधी मैदान के गेट को बंद कर दिया गया है। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां चल रही है। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार गांधी मैदान में 10वीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे। यह तस्वीर हम आपको रविवार शाम करीब 4:00 बजे की दिखा रहे हैं, जब गांधी मैदान में शपथ ग्रहण को लेकर जोर-शोर से तैयारी चल रही है।