बदायूं: कछला से जल भरकर लौटे युवक की दियोरिया बोहरा गांव में चार लोगों ने की मारपीट, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Budaun, Budaun | Aug 21, 2026 मृतक के भाई रजनीश ने बताया कि बदायूं के थाना मूसाझाग के दियोरिया बोहरा गांव का रहने वाला 25 वर्षीय जितेंद्र पुत्र महेंद्र सिंह गुरुवार को गांव के लोगों के साथ कछला जल भरने गया था। जल भरकर वह गांव के ही लोगों के घर चला गया। वहां पर उनका झगड़ा हुआ और फिर उन्होंने डंडे से उसकी जमकर पिटाई की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।