Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka

छतरपुर।मप्र छतरपुर नगरपालिका अनोखी नगरपालिका बनी... सुनिए नगर वासियों का क्या है कहना.... 3 साल से नाली-सड़क की मांग, नहीं हुई सुनवाई; वार्डवासियों ने लगाया नगरपालिका पर उपेक्षा का आरोप छतरपुर। शहर के वार्ड क्रमांक 35 के रहवासियों ने नगर पालिका पर क्षेत्र की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि वे पिछले तीन वर्षों से नाली और सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं गया है। वार्ड की पार्षद नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया हैं, इसके बावजूद क्षेत्र की मूलभूत सुविधाएं अधूरी बनीं हुई हैं। कालोनी निवासियों का आरोप है कि शहर में विकास कार्यों के लिए बजट की कमी बताई जाती है, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में स्थित एक मंदिर के लिए 85 लाख रुपए के बजट को मंजूरी दे दी गई। लोगों का कहना है कि शहर के नागरिक कर (टैक्स) जमा कर रहे हैं, लेकिन विकास कार्यों का लाभ शहर से बाहर के क्षेत्रों को मिल रहा है। उन्होंने इस निर्णय को राजनीतिक दबाव का परिणाम बताया है। वार्डवासियों के अनुसार क्षेत्र में नाली नहीं होने से घरों का गंदा पानी सड़कों और खाली स्थानों पर जमा रहता है। इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। लोगों का कहना है कि गंदगी के कारण जहरीले कीड़े-मकोड़े घरों में घुस आते हैं, जिससे परिवारों में भय का माहौल रहता है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि कॉलोनी में आज भी कच्चा रास्ता है। बरसात के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है। प्रसव पीड़ित महिलाओं तक समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती, वहीं बच्चों के लिए स्कूल वाहन भी कॉलोनी के अंदर नहीं आ पाते। लोगों का कहना है कि रास्ते की खराब स्थिति के कारण कई लोग फिसलकर गिर चुके हैं। वार्डवासियों के अनुसार रास्ते के बीच में गहरा नाला बना दिया गया है, जिससे निकलना मुश्किल हो गया है। आवागमन के लिए नाले पर लकड़ी रखकर मात्र एक-दो फीट का संकरा रास्ता बनाया गया है। इसी रास्ते से रोजाना लोग आने-जाने को मजबूर हैं। रहवासियों का कहना है कि लकड़ी टूटने का खतरा हमेशा बना रहता है। हाल ही में एक युवक लकड़ी से फिसलकर नाले में गिर गया, जिससे उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। रहवासियों का दावा है कि उन्होंने नगर पालिका, नगर पालिका अध्यक्ष, जनसुनवाई और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर कई बार शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने प्रशासन से जल्द नाली और सड़क निर्माण कर क्षेत्र की समस्याओं का स्थायी समाधान करने की मांग की है। आपके वार्ड कि समास्या हमारी समस्या... आप अपनी समस्या हमको बताएं हम आपकी समास्या अधिकारियों तक पहुंचाने का काम करेंगे और निवारण कराने की भी कोशिश करेंगे। नोट:- नगरपालिका का पक्ष मिलते प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा

MORE NEWS

🚨 आईजी सागर जोन का आकस्मिक निरीक्षण 🚨
सागर जोन के आईजी श्री मिथिलेश शुक्ला ने डीआईजी छतरपुर रेंज श्री विजय कुमार खत्री एवं एसपी छतरपुर श्री रजत सकलेचा के साथ थाना नौगांव एवं अलीपुरा का आकस्मिक भ्रमण किया।
इस दौरान अधिकारियों ने थाना परिसर, अभिलेखों, रिकॉर्ड संधारण, साफ-सफाई एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारियों को रिकॉर्ड अद्यतन रखने, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण, जनसुनवाई को प्राथमिकता देने तथा पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।

#Chhatarpur #Naugaon #Alipura #PoliceInspection #sagar #MadhyaPradesh #HindustanMedia24x7

🚨 आईजी सागर जोन का आकस्मिक निरीक्षण 🚨 सागर जोन के आईजी श्री मिथिलेश शुक्ला ने डीआईजी छतरपुर रेंज श्री विजय कुमार खत्री एवं एसपी छतरपुर श्री रजत सकलेचा के साथ थाना नौगांव एवं अलीपुरा का आकस्मिक भ्रमण किया। इस दौरान अधिकारियों ने थाना परिसर, अभिलेखों, रिकॉर्ड संधारण, साफ-सफाई एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारियों को रिकॉर्ड अद्यतन रखने, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण, जनसुनवाई को प्राथमिकता देने तथा पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। #Chhatarpur #Naugaon #Alipura #PoliceInspection #sagar #MadhyaPradesh #HindustanMedia24x7

Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Jun 23, 2026

मध्य प्रदेश शासन द्वारा 17 परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षकों (DSP) की नियुक्ति की गई है।

मध्य प्रदेश शासन द्वारा 17 परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षकों (DSP) की नियुक्ति की गई है।

Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Jun 23, 2026

छतरपुर।मप्र छतरपुर नगरपालिका अनोखी नगरपालिका बनी... सुनिए नगर वासियों का क्या है कहना.... 3 साल से नाली-सड़क की मांग, नहीं हुई सुनवाई; वार्डवासियों ने लगाया नगरपालिका पर उपेक्षा का आरोप छतरपुर। शहर के वार्ड क्रमांक 35 के रहवासियों ने नगर पालिका पर क्षेत्र की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि वे पिछले तीन वर्षों से नाली और सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं गया है। वार्ड की पार्षद नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया हैं, इसके बावजूद क्षेत्र की मूलभूत सुविधाएं अधूरी बनीं हुई हैं। कालोनी निवासियों का आरोप है कि शहर में विकास कार्यों के लिए बजट की कमी बताई जाती है, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में स्थित एक मंदिर के लिए 85 लाख रुपए के बजट को मंजूरी दे दी गई। लोगों का कहना है कि शहर के नागरिक कर (टैक्स) जमा कर रहे हैं, लेकिन विकास कार्यों का लाभ शहर से बाहर के क्षेत्रों को मिल रहा है। उन्होंने इस निर्णय को राजनीतिक दबाव का परिणाम बताया है। वार्डवासियों के अनुसार क्षेत्र में नाली नहीं होने से घरों का गंदा पानी सड़कों और खाली स्थानों पर जमा रहता है। इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। लोगों का कहना है कि गंदगी के कारण जहरीले कीड़े-मकोड़े घरों में घुस आते हैं, जिससे परिवारों में भय का माहौल रहता है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि कॉलोनी में आज भी कच्चा रास्ता है। बरसात के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है। प्रसव पीड़ित महिलाओं तक समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती, वहीं बच्चों के लिए स्कूल वाहन भी कॉलोनी के अंदर नहीं आ पाते। लोगों का कहना है कि रास्ते की खराब स्थिति के कारण कई लोग फिसलकर गिर चुके हैं। वार्डवासियों के अनुसार रास्ते के बीच में गहरा नाला बना दिया गया है, जिससे निकलना मुश्किल हो गया है। आवागमन के लिए नाले पर लकड़ी रखकर मात्र एक-दो फीट का संकरा रास्ता बनाया गया है। इसी रास्ते से रोजाना लोग आने-जाने को मजबूर हैं। रहवासियों का कहना है कि लकड़ी टूटने का खतरा हमेशा बना रहता है। हाल ही में एक युवक लकड़ी से फिसलकर नाले में गिर गया, जिससे उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। रहवासियों का दावा है कि उन्होंने नगर पालिका, नगर पालिका अध्यक्ष, जनसुनवाई और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर कई बार शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने प्रशासन से जल्द नाली और सड़क निर्माण कर क्षेत्र की समस्याओं का स्थायी समाधान करने की मांग की है। आपके वार्ड कि समास्या हमारी समस्या... आप अपनी समस्या हमको बताएं हम आपकी समास्या अधिकारियों तक पहुंचाने का काम करेंगे और निवारण कराने की भी कोशिश करेंगे। नोट:- नगरपालिका का पक्ष मिलते प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा - Chhatarpur Nagar News