पंचदेवरी: कटेया थाना क्षेत्र के एक गांव से लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
कटेया कटेया थाना क्षेत्र के एक गांव से लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता की दादी के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने सोमवार को दोपहर 1 बजे बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल करने में जुटी है।