उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक सौतेली मां ने सिर्फ 3 साल की मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला को इस बात से जलन थी कि उसका पति अपनी बेटी को ज्यादा प्यार करता था और इसी नफरत में उसने मासूम की जान ले ली। यह सनसनीखेज घटना पिपराइच क्षेत्र के बिजहरा गांव की है।