इमामगंज: इमामगंज के कई गांवों में आज भी मरीजों को कंधों पर ढोना पड़ता है, खाट बनी एंबुलेंस
Imamganj, Gaya | Jul 31, 2026 इमामगंज: जिले के इमामगंज विधानसभा क्षेत्र के खड़ाऊं और लुटीटांड समेत कई दुर्गम गांवों में आज भी सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में मरीजों को खाट पर लादकर अस्पताल पहुंचाना पड़ रहा है। यह तस्वीरें क्षेत्र में विकास के दावों पर सवाल खड़े कर रही हैं।कभी नक्सल प्रभावित रहा इमामगंज क्षेत्र अब काफी हद तक सामान्य हो चुका है, लेकिन कई गांव अब भी बुनियादी सुविधाओं