हसनपुर: हसनपुर के युवक ने बाबा साहब और चंद्रशेखर आजाद पर की अभद्र टिप्पणी, दलित समाज भड़का, कार्रवाई की मांग को लेकर किया हंगामा
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के युवक द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद पर कथित रूप से की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा।