कोल: कोडियागंज में अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकराई, बाइक सवार 2 युवक गंभीर रूप से हुए घायल
Koil, Aligarh | Jan 11, 2025 अलीगढ़ के थाना अकराबाद इलाके के कोडियागंज के निकट अनियंत्रित हुई बाइक अचानक पेड़ से जाकर टकरा गई।घटना में बाइक पर सवार दो युवक शिबू और फरमान गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया दोनों बाइक सवार युवक बाइक पर सवार होकर अपने घर आ रहे थे, इसी दौरान सड़क पर बाइक अचानक ही अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई।