कोल: नगला मेहताब में पेपर देकर घर लौट रहे छात्र के साथ दबंगों ने की मारपीट, बीच-बचाव में आए परिवार को भी पीटा
Koil, Aligarh | Jan 11, 2025 थाना देहलीगेट इलाके के नगला मेहताब निवासी एक छात्र के द्वारा आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी गई है। छात्र का आरोप है कि वह पेपर देकर घर लौट रहा था इसी दौरान कुछ दबंगो के द्वारा उसके साथ बेवजह गाली गलौज की गई जब इस बात को लेकर उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई।जिसको देख बीच बचाव करने पहुंचे उसके परिवार के लोगों के साथ भी दबंगों ने मारपीट की है।