कोल: देहलीगेट में धक्का-मुक्की कर रहे दबंगों का विरोध करना मां-बेटे को पड़ा भारी, दबंगों ने मारपीट कर दोनों को किया घायल
Koil, Aligarh | Jan 11, 2025 अलीगढ़ के थाना देहलीगेट इलाके के नगला मेहताब में धक्का मुक्की कर रहे दबंगों का विरोध करना मां-बेटे को भारी पड़ गया।जिसके उपरांत दबंगों ने मारपीट करते हुए ईट पत्थर मार कर दोनों मां बेटे को घायल कर दिया। मां बेटे के द्वारा आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। इधर पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल मलखान सिंह भेजा है।